उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के असोथर थाना क्षेत्र के जरौली के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के गोपाल नगर मोहल्ला निवासी संतलाल का 25 वर्षीय पुत्र अमित बाइक पर सवार होकर बांदा जनपद अपनी बहन के घर जा रहा था। जब उसकी बाइक असोथर थाना क्षेत्र के जरौली के समीप पहुंची तभी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक अमित रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को इलाज के लिए असोथर स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके बहनोंई राजेंद्र ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share