G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में यातायात माह नवंबर के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर वीर सिंह की उपस्थिति में यातायात पुलिस व महिला थाना पुलिस तथा चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम की मौजूदगी मे यातयात के बारे लोगो को लोगो को जागरूक किया गया।

शहर के पटेलनगर तिराहे पर एक बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक, गीत आदि कार्यक्रम का आयोजन कर जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा हेलमेट व सीटबेल्ट पहनने की आवश्यकता बताई गई।

वही पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा आज स्कूल की छात्राओं द्वारा पटेलनगर चौराहे पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है।

जिसमे सभी नियमों के बारे में जानकारी दी गई। जैसे तीन सवारी नही चलना है, बिना हेलमेट के नही चलना है, तेज रफ्तार में नही चलना है, और सिग्नल को फॉलो करना है आदि जानकारियां दी गई।

उसके बाद नुक्कड़ नाटक में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर छात्राओं की हौसला अफजाई की गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share