G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मलवां पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 किलो 420 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 5 फरवरी 2026 की रात करीब 10:17 बजे कैची मोड़, ग्राम मदारीपुर खुर्द थाना मलवां क्षेत्र में की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ध्रुव सिंह उर्फ फुल्लन (35 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 8, मोहल्ला अग्रवाल अधिकांश किशनपुर थाना किशनपुर तथा विवेक सिंह उर्फ जितेन्द्र सिंह (38 वर्ष) निवासी खेमकरनपुर थाना किशनपुर जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना मलवां में मु0अ0सं0 27/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को 6 फरवरी 2026 को न्यायालय फतेहपुर भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त ध्रुव सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी थाना किशनपुर में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आईपीसी एवं एससी/एसटी एक्ट की धाराएं शामिल हैं। वहीं विवेक सिंह का नाम भी वर्तमान NDPS मामले में दर्ज किया गया है। इस कार्यवाई को प्रभारी निरीक्षक राज किशोर के नेतृत्व में तेज तर्रार एवं कई बड़े मामलों के खुलासे करने वाले जांबाज उप निरीक्षक बृजेश कुमार यादव, रितेश कुमार मौर्य तथा कांस्टेबल सतीश सिंह, जयराम, विमल और रवि की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share