उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं अभियान गिरफ्तारी के तहत सुल्तानपुर घोष पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र निवासी रियाज अहमद उर्फ बाबा 30 वर्ष पुत्र अशरफ अली को तलाश दौरान गिरफ्तार कर लिया। जिसे पकड़ कर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 476/2022 की धारा 419, 420, 467, 468, 468, 471 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया।

वही थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि तलाश दौरान उप निरीक्षक जय प्रकाश सिंह, मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार सरोज, आरक्षी संदीप कुमार, कांस्टेबल कमलेश कुमार, बिरजू यादव आदि ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि लोगों से विदेश भेजने के बहाने एक एक लाख रुपए लेकर फर्जी वीजा व विदेश भेजने के लिए टिकट बनवाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share