Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थानां क्षेत्र में 18 फरवरी दिन बुधवार को ग्राम सभा दरौली में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के एक बाग में लगभग 70 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव पड़ा मिला। सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक अज्ञात बृद्ध के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। सफलता न मिलने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा कर उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By