उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि
उत्तर प्रदेश शासन एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ, हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, फतेहपुर द्वारा दिनांक 18 फरवरी, 2026 को प्रातः 11:30 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बिन्दकी, फतेहपुर में कैम्पस प्लेसमेन्ट शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 75 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शिविर में जनपद स्तर की प्राइम कनेक्ट सर्विसेज फतेहपुर द्वारा 12 कोर्स ग्रुप टाटा मोटर्स द्वारा 5 एवं भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा 21 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस प्रकार कुल 38 योग्य अभ्यर्थियों के लिये चयन सम्बन्धी कार्यवाई की गयी, जिसमें कम्पनियों द्वारा 9000 से 15500 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी। कार्यक्रम का आयोजन अधोहस्ताक्षरी के दिशा-निर्देशन में शशॉक पान्डेय, प्रभारी प्लेसमेन्ट शिविर जिला सेवायोजन कार्यालय, फतेहपुर एवं संस्थान के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार राजपूत के द्वारा सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवायोजन कार्यालय के संदीप एवं संस्थान से अमित मिश्रा, सतीश कुमार अवस्थी, राजकुमार, एकता, राजकुमारी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!