उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उ०प्र० की संशोधित अधिसूचना दिनांक 06 जनवरी 2026 के अनुपालन में जनपद में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण निर्धारित संशोधित समय-सारिणी के अनुसार किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत दावे और आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत हस्तलिखित पाण्डुलिपियाँ तैयार कर उन्हें सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा किया जाएगा। साथ ही संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का सत्यापन एवं निस्तारण 07 जनवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक किया जाएगा। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद पूरक सूचियों का कम्प्यूटरीकरण, उन्हें मूल सूची में यथास्थान समाहित करने तथा आवश्यकतानुसार मतदान केंद्रों/स्थलों के निर्धारण की कार्यवाही 21 फरवरी 2026 से 16 मार्च 2026 तक संपन्न होगी। इसके बाद 17 मार्च 2026 से 13 अप्रैल 2026 तक मतदान केंद्रों/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची डाउनलोडिंग एवं फोटो प्रतियों की तैयारी की जाएगी। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में इस कार्यक्रम को सार्वजनिक सूचना पट्टों पर प्रदर्शित करेंगे। वृहद पुनरीक्षण की अवधि में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!