Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले हुसैगंज थाना क्षेत्र में ससुराल से घर वापस आ रहे 32 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चंदेलन का पुरवा निवासी शंकर का पुत्र तरून तीन जुलाई को अपनी पत्नी रीना के साथ अपनी ससुराल रायबरेली जनपद के जमुनापुर गया था। आज लौटते समय रास्ते में ही उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हुसैनगंज पहुँचते ही उसकी हालत बिगड़ गयी। जिसे उपचार के लिए सीएचसी लाया गया जहां हालत गम्भीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे सरकारी एम्बुलेन्स द्वारा उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने जिला अस्पताल मर्चुरी पहुँचकर शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतक का पिता शंकर ने बहू व ससुरालीजनों पर कोई आरोप नही लगाया।

By