उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के कोराई मोड के समीप एनएच-2 में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। जिसमे पांच लोग घायल हो गये। गम्भीर रूप से घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के छोटेलालपुर गांव निवासी संजीव की 18 वर्षीय पत्नी खुशबू आज शाम ई-रिक्शा में बैठकर वापस जा रही थी। बताते हैं कि उसी रिक्से में चार लोग और बैठे थे। जैसे ही वाहन कोराई मोड़ पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिससे ई-रिक्शा पलट गया और खुशबू गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जबकि अन्य लोगों को मामूली चोंटे आईं। जिनका सदर अस्पताल में इलाज करने के बाद वापस भेज दिया गया। वहीं युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताते हैं कि यह सभी जेल से मिलाई कर वापस जा रहे थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By