G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन पार करते समय 36 वर्षीय विकलांग युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव निवासी अभिनाष कुमार का पुत्र अभिषेक कुमार जो दोनो पैरों से विकलांग था। बताते हैं कि वह किसी काम से जा रहा था। जब वह रेलवे लाइन पर पहुंचा तभी अचानक वह ट्रैक में गिर गया। उसी समय ट्रेन आ गयी जिसकी चपेट में आ जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share