G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्याणपुर रेलवे ओवरब्रिज में पैदल जा रहे 45 वर्षीय युवक को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव निवासी वीर सिंह का पुत्र करण सिंह जो घर से बाहर जाने के लिए निकला था। बताते हैं कि कल्याणपुर रेलवे ओवरब्रिज पर जैसे वह पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share