उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के चौडगरा रोड पर साइकिल से जा रहे 72 वर्षीय वृद्ध को ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रतनपुर मजरे पधारा गांव निवासी स्व0 सुक्खू का पुत्र छेदालाल साइकिल से कहीं जा रहा था। जब वह चौडगरा रोड पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share