फतेहपुर जिले के औंग थाना पुलिस द्वारा ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने विद्यालय की छात्राओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया तथा किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1076 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया है। उन्होंने छात्राओं को यह भी समझाया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में बिना झिझक इन सेवाओं का लाभ उठाएं । पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी गलत गतिविधि की तुरंत सूचना देने के लिए प्रेरित किया। इस पहल से छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी और उन्होंने कार्यक्रम को सराहनीय बताया विद्यालय प्रशासन ने भी इस जागरूकता कार्यक्रम के लिए थाना पुलिस का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा जताई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share