उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के ऐरायाँ विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले एक सैकड़ा बच्चों को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत प्रयागराज के आनंद भवन, नेहरू तारामंडल, इलाहाबाद संग्रहालय आदि का एक्सपोजर विजिट कराया गया । खण्ड शिक्षा अधिकारी रत्नामणि मिश्रा ने बताया कि परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 6 से कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृति का विकास करने, प्रयोग के विविध अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान की प्रकृति, प्रक्रियाओं और विधियों की सम्यक समझ विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम विद्यालय स्तर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तत्पश्चात विकासखंड के 41 उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों से तीन-तीन बच्चों का चयन करके विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में चयनित एक सैकड़ा बच्चों को एक्सपोजर विजिट कराया गया। विजिट के दौरान बच्चों के लिए टी-शर्ट, कैप, स्नैक्स, जूट बैग, स्टेशनरी, साइंस प्रैक्टिकल बुक, लंच आदि की व्यवस्था की गई। विज्ञान एआरपी शेषनारायण दुबे ने बताया कि बच्चों ने नेहरू तारामंडल में सोलर सिस्टम, ग्रहों, नक्षत्रों आदि आकाशीय पिंडों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। एआरपी आकाश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों ने इलाहाबाद संग्रहालय में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी तथा विभिन्न ऐतिहासिक, पुरातात्विक सामग्रियों, चित्रों आदि का अवलोकन किया। कंपोजिट विद्यालय धनकामई, निहालपुर सानी, रायपुर आदि के बच्चों ने बताया कि भ्रमण में बहुत आनंद आया और हम लोगों ने रोचक जानकारी प्राप्त की। एक्सपोजर विजिट में जिला महामंत्री विजय कुमार त्रिपाठी, उमेश मौर्य, आनन्द कुमार मिश्र, अजय सिंह, डॉ अम्बिका प्रसाद मिश्र, रघुराज मौर्य, दीपक कुमार, दिलीप सिंह, नवनीत सोनी, प्रेम प्रकाश सिंह, वीरभान, नन्द लाल कमल, मूल चंद, नर्वदा सिंह, जय नारायण, गरिमा सिंह, ममता गुप्ता, विनोद कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार, हर्षित सिंह आदि शिक्षक तथा सहयोगी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share