उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के बरैची गाँव के समीप बुधवार की रात अनियंत्रित बाइक गिरने से शराब ठेका के सेल्समैन की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रानीपुर बहेरा गांव निवासी राजेश सिंह गाजीपुर थाना क्षेत्र के थुरियानी मजरे रायपुर भसरौल से ठेका बन्द कर बाइक से घर वापस जा रहा था।

जब वह बरैची गांव के पास पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर जाने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसको कही इलाज के लिए लेकर जाते उससे पहले ही उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share