उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें की बिंदकी कस्बे में 27 मार्च को आयोजित होने वाले श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में श्री राम भक्त सेवा समिति द्वारा नगर में व्यापक स्तर पर आमंत्रण पत्र वितरित किए गए। गुरुवार को समिति के पदाधिकारियों ने दोपहर 3 बजे से कस्बे के प्रमुख मार्गों और गलियों में भ्रमण कर दुकानदारों, घरों में रह रहे लोगों तथा आसपास के ग्रामीणों को आमंत्रण पत्र सौंपते हुए शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। आमंत्रण वितरण अभियान के तहत नेहरू इंटर कॉलेज रोड, फाटक बाजार, बजाजा गली, किराना गली, मेन बाजार, खजुहा चौराहा, मुगल रोड, ललौली चौराहा, तहसील रोड और गांधी चौराहा सहित विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से संपर्क किया गया।

समिति के सदस्यों ने लोगों को बताया कि 27 मार्च को दोपहर 3 बजे मां ज्वाला देवी मंदिर, पुरानी बिंदकी से हवन-पूजन के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। समिति ने नागरिकों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को भव्य और सफल बनाएं। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष ओम जी हिंदू, कोषाध्यक्ष हर्षित दोसर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश मोदी, सहसंयोजक सौरभ बाजपेई, अंकित गुप्ता, अंशुल सिंह, संरक्षक जितेंद्र सिंह बबलू, वरिष्ठ सदस्य सात्विक शुक्ला, कपिल, गोपाल जी, विकास साहू और तनिष गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समिति द्वारा चलाया गया यह अभियान नगर में धार्मिक उत्साह और जनसहभागिता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

