Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रखानी में शाम घर से निकले 60 वर्षीय वृद्ध की कुएं में गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रखानी गांव निवासी स्व0 श्रीपाल का पुत्र छंग्गू लाल सोमवार की शाम लगभग 06 बजे घर से निकल पड़ा और तभी गांव के समीप स्थित कुएं में जा गिरा और उसकी जहरीली गैस की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। सूचना पाकर घटनास्थल पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

By