उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के।असोथर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव के समीप अपने खेत जा रही महिला को बाइक सवार दम्पति ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार महिला सहित दोनो महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी जयकरण की 60 वर्षीय पत्नी शुखरानी आज सुबह अपने खेतों में काम करने के लिए जा रही थी।

तभी गांव के समीप थाना क्षेत्र के सातों पीत गांव निवासी सर्वेश अपनी 21 वर्षीय पत्नी उमा देवी को बाइक पर सावर होकर आया और शुखरानी को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार सर्वेश की पत्नी उमा देवी और किसान महिला शुखरानी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए असोथर स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया।जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!