उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगंज पक्का तालाब में मंगलवार की दोपहर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार रामगंज पक्का तालाब निवासी दिनेश का 35 वर्षीय पुत्र शिवकुमार ने मंगलवार की दोपहर जहर खा लिया।

कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे। परिजनों बताया कि शिवकुमार की जेब से सुसाइट नोट निकला जिसमें उसने महिला समेत दो पर जबरन पैसा ऐढने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

वहीं शिव कुमार ने जिस पर आरोप लगाया वह कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासी महफूज़ है उसका कहना है उसने 50 हज़ार रुपए में उसके यहां अपना ज़ेवर शिव कुमार के पास गिरवी रखा था। ज़रूरत पूरी होने पर उसने 50 हज़ार रुपए मूल धन और उसका ब्याज दोनो वापस कर दिया।

मगर शिव कुमार ने उसका ज़ेवर आज तक वापस नही किया। जिसकी वह बराबर उससे मांग करता चला आ रहा है। इसकी पुलिस में भी शिकायत कर चुका है। शिव कुमार द्वारा आपने हाथ से लिखी हुई रसीद भी उसको दे रखी है। जिसमे 30 मार्च को ज़ेवर वापस करने का समय दिया था। समय बीतने पर ज़ेवर तो वापस नही किया बल्कि उसको फसाने की गरज से सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या का नाटक किया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share