उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले में आज दिनांक 1 अप्रैल को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर प्रदेश के समस्त जिलों के समस्त विभागों के कर्मचारी एवं शिक्षकों ने आज अपनी बाहों में काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया। क्योंकि आज की ही तारीख में वह काला दिन था जब कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को छीन कर शेयर आधारित नई पेंशन स्कीम NPS लागू कर दी गई ।अटेवा पेंशनन बचाओ मंच लगातार एनपीएस और यूपीएस का विरोध कर रहा है जिसके परिणाम स्वरूप आज देश के पांच राज्यों राजस्थान छत्तीसगढ़ झारखंड हिमाचल प्रदेश पश्चिम बंगाल में हू- बहू पुरानी पेंशन बहाल हो गई । आगे भी हम सब शिक्षक एवं कर्मचारी तब तक अपने इस आंदोलन को बढ़ाते रहेंगे जब तक बहुत पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती है।आज के इस कार्यक्रम की सूचना अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिला अध्यक्ष निधान सिंह ने दी और उन्होंने बताया कि जिले के कोने-कोने धाता देवमई अमौली मलवा हथगांव या भिटौरा असोथर ऐराया आदि सभी ब्लॉकों में बढ़-चढ़कर एनपीएस के विरोध में काली पट्टी बांधकर काम किया गया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि अगला कार्यक्रम 13 अप्रैल को TET की अनैतिक अनिवार्यता के खिलाफ प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मसाल जुलूस।निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

