उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले का महिला जिला अस्पताल लाख प्रयासों के बावजूद सुधरने का नाम नहीं ले रहा हैं। आये दिन डॉक्टरों की मनमानी के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महिला जिला अस्पताल का ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद की माधुरी को प्रसव के लिए आज शाम 6 बजे भर्ती तो कर लिया गया लेकिन डॉक्टर ने समस्या बताकर कानपुर ले जाने की सलाह दे दी।लाख आरजू मिन्नत के बाद भी उसे अस्पताल से भगा दिया गया।वापस जाते समय सिविल लाइन स्थित सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी के घर के सामने फुटपाथ पर महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया। फिलहाल मां बेटी स्वस्थ हैं लेकिन जिस तरह से आम लोगों के साथ अस्पताल का गैर जिम्मेदाराना रवैया बना हुआ है।उससे किस तरह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। पीड़ित महिला के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में रात का हवाला देकर काफी मिन्नते करने के बाद भी उनकी एक नहीं सुनीं गई और अस्पताल से जाने के लिए कह दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share