Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में यूपी-112 की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाई से बिछड़ा बालक सकुशल परिजनों को किया सुपुर्द। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में यूपी-112 के माध्यम से जनसहायता एवं त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित किए जाने में आज दिनांक 08.04.2026 को कॉलर द्वारा यूपी-112 पर सूचना दी गई कि एक अज्ञात बालक (आयु लगभग 07 वर्ष) मिला है, जो अपना नाम व पता बताने में असमर्थ है। सूचना पर पीआरवी-5105 द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाई की गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त बालक का नाम अकीन पुत्र हुसैन, निवासी ग्राम खैराई, थाना खागा है। तत्पश्चात पीआरवी टीम द्वारा त्वरित एवं समन्वित प्रयास करते हुए बालक के परिजनों का पता लगाकर उसे मात्र 30 मिनट के भीतर सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। उक्त सराहनीय कार्यवाई के लिए कॉलर एवं बालक के परिजनों द्वारा पीआरवी-5105 पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By