G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छत से गिरककर मासूम सहित किशोर घायल हो गया। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के हसवां निवासी गजराज की डेढ़ वर्षीय पुत्री नित्या घर की छत पर खेल रही थी। तभी अचानक वह नीचे गिर पड़ी जिससे मासूम घायल हो गई। इसी प्रकार किशनपुर थाना क्षेत्र के पहेरवा गांव निवासी मनोज कुमार का 09 वर्षीय पुत्र राज आज दोपहर घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था तभी अचानक पैर फिसल जाने से नीचे गिर पड़ा तभी घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुँची सरकारी एम्बुलेन्स ने दोनो को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ दोनो का इलाज चल रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share