उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले में राजकीय महाविद्यालय सिराथू में शनिवार को मिशन शक्ति फेज-5 के “द्वितीय चरण” के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य, प्रोफेसर संजय प्रसाद के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रोफेसर मीरा पाल ने महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से उपस्थित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान का आश्वासन देते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इसके पश्चात मिशन शक्ति की प्रभारी डॉ॰ जसविन्दर कौर ने महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों-112 (आपातकालीन सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन) एवं 1090 (वीमेन पावर लाइन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उनके व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

