G-FG6935EM07


उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सर्विलांस टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत जिले में खोए हुए मोबाइल को सर्विलांस के माध्यम से ट्रेस कर बरामद किया गया। इस अभियान के फल स्वरुप जनपद व अन्य जनपद से सर्विलांस टीम द्वारा कुल 70 एंड्राइड मोबाइल सेटों को बरामद किया गया।

जिनकी कुल कीमत लगभग ₹1190000 हैं। इस संबंध में आज पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा प्रेम कांफ्रेंस करके बरामद मोबाइलो को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा गया। इस कार्य की आम जनमानस द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई। वही पुलिस अधीक्षक ने समस्त सर्विलांस टीम को उचित धन राशि से पुरस्कृत किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share