उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर कर्नल दिनेश कुमार शर्मा (अ.प्रा.) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जिलाधिकारी को प्रतीक झण्डा प्रदान कर सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 2022 का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा समस्त विभागो से अधिक से अधिक दान देने की अपील की गई। तथा निदेशक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, उ०प्र० लखनऊ से प्राप्त पुस्तिका का विमोचन किया गया। तत्पश्चात जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा द्वारा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), उपजिलाधिकरी, सदर, कोषाधिकारी व ई०सी०एच०एस० को प्रतीक झण्डा लगाकर शहीद सैनिकों व उनके परिवारों को याद किया गया, तथा अधिक से अधिक दान देने का अनुरोध किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share