उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के एनएच-2 में दोपहर बेकाबू चार पहिया वाहन की चपेट में आ जाने से 65 वर्षीय मोपेड सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मोहनी का पुरवा गांव निवासी स्व0 झल्लर का पुत्र रामगोपाल आज दोपहर लगभग 12 बजे मोपेड से बिन्दकी जा रहा था। जब वह मलवां कस्बा के आगे ओवरब्रिज एनएच-2 मेें पहुंचा उसी समय पीछे से तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share