G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के सूपा सनगांव गाँव के समीप अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा पर टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर आलू व्यापारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पैगम्बरपुर गांव निवासी श्रीराम का पुत्र रामगोपाल 45 वर्ष जो आलू व्यापारी था। आज सुबह ई रिक्शा में आलू लादकर मंडी आ रहा था। जब वह सूपा सनगांव रोड पर पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिसके चलते आलू व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share