G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के चितौरा गाँव के मोड एनएच-2 में ट्रक की चपेट में आ जाने से 68 वर्षीय वृद्ध की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार धाता थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव निवासी दुर्गा प्रसाद का पुत्र जगदीश सिंह बाइक द्वारा मलवां कस्बा किसी काम से आये था। वापस लौटते समय जब बाइक चित्तौरा मोड़ के पास पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share