G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मामूली कहासुनी में कई लोगों ने मिलकर पल्लेदार को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून से लथपथ पल्लेदार कोतवाली पहुंचा वहीं पुलिस ने मेडिकल कराकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार नगर के कुंवरपुर रोड मंडी समिति मोड़ के समीप मामूली कहासुनी में धान के बोरे लाद रहे पल्लेदार राजेश कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र धनीराम निवासी फिरोजपुर कोतवाली बिंदकी की कई लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी जिसके चलते पल्लेदार गंभीर रूप से घायल हो गया खून से लथपथ पल्लेदार भागकर कोतवाली पहुंचा पुलिस ने घायल पल्लेदार का मेडिकल कराया पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share