उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के जरारा गाँव में बीमारी से तंग वृद्ध ने गांव के बाहर खेत में पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार जरारा गांव निवासी स्व0 सोनी यादव का 70 वर्षीय पुत्र रामऔतार यादव जो टीबी की बीमारी से पीड़ित था। काफी इलाज कराया गया। लेकिन कोई फायदा ना मिला जिससे तंग आकर वृद्ध शनिवार की शाम घूमने के बहाने निकला और गांव के बाहर खेत में नीम के पेड़ में रस्सी का फंदा डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई को परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

