Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ख़ागा तहसील क्षेत्र के रसूलपुर सानी पावर हाउस में स्मार्ट मीटर को लेकर भारी बवाल देखने को मिला। अत्यधिक बिजली बिल आने से नाराज़ सैकड़ों स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और खागा पावर हाउस का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने कई जगहों पर लगे स्मार्ट मीटर उखाड़ दिए और उन्हें पावर हाउस परिसर में फेंक दिया।


प्रदर्शन के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया, जिससे पावर हाउस के कर्मचारियों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिल में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिससे आम जनता परेशान है इसी नाराजगी के चलते लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By