उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारी बंधुओं द्वारा अवगत कराया गया कि पीलू तले चौराहा से चौक चौराहा तक मंगलवार एवं शनिवार (बाजार के दिनों) में स्कूली बसों एवं ट्रैक्टरों के प्रवेश के कारण यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। समस्या के समाधान हेतु यातायात को वन-वे करने अथवा बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया गया।उक्त के क्रम में आमजन की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु निम्नलिखित निर्णय लिए गए हैं- वन-वे यातायात व्यवस्था का समय प्रातः 11:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक रहेगा। यह व्यवस्था दो सप्ताह तक ट्रायल के रूप में लागू की जा रही है।, 1- मंगलवार एवं शनिवार को पत्थरकटा से चौक कोतवाली, रोडवेज चौकी तक तथा वर्मा चौराहा से चौक चौराहा, बाकरगंज मार्ग पर बसों एवं ट्रैक्टरों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी स्कूल प्रबंधन से अनुरोध है कि उक्त दिनों में छोटे स्कूली वाहनों का प्रयोग करें।, 2-स्कूली वाहनों का प्रवेश केवल पत्थरकटा चौराहे से होगा, जो पीलू तले चौक चौराहा होते हुए ज्वालागंज की ओर जाएंगे।, 3- वर्मा चौराहे से केवल छोटे स्कूली वाहन (मैजिक कैम्पर वैन) ही प्रवेश कर सकेंगे। इस मार्ग पर बड़ी बसें एवं ट्रैक्टर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।, 4-ज्वालागंज से चौक चौराहा पीलू तले होते हुए पत्थरकटा की ओर जाने वाली बसों एवं ट्रैक्टरों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अतः आप सभी से अपेक्षा है कि उक्त यातायात व्यवस्था के पालन में सहयोग प्रदान करें, जिससे शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित किया जा सके।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

