उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी के समीप दो दिन पूर्व बारात से लौट रही चार पहिया को बस ने टक्कर मार दिया था। जिससे पोल से टकराती कार खन्ती में जा पल्टी जिससे दो की मौके में पर ही मौत हो गयी थी। जबकि घायल किशोर ने शनिवार की शाम दम तोड़ दिया।बताते चले कि तीन दिन पूर्व किशनपुर थाना क्षेत्र के अबकरपुर बड़वा में शादी समारोह से वापस लौट रही चार पहिया में बस ने टक्कर मार दिया था। जिससे शिवकरन व शिवम् की मौके पर ही मौत हो गयी थी। जबकि किशोर सानू पुत्र महेन्द्र पाल पासवान 15 वर्ष निवासी मनीपुर थाना गाजीपुर सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। अनुज बाजपेई, सुखराज, अनूप बाजपेई व अन्य की हालत गंभीर देखते हुये कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया था। शनिवार की शाम सानू ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

