उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थानां क्षेत्र के रहिमालन का पुरवा गाँव मे दम्पति व उसके पुत्र को दबंगो द्वारा लाठी-डंडों से मार पीट कर ज़ख्मी कर दिया गया था। जिसमे घायल पुत्र की इलाज के दौरान मौत गई थी। थानां पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग से संबंधित 03 वांछित आरोपियो को मय आला कत्ल (03 अदद डंडा) के साथ गिरफ्तार किया गया। मुकदमा संख्या 82/2026 धारा 191(2)/191(3)/115(2)/351(2)/105 बीएनएस के अंतर्गत गैर इरादतन हत्या में पंजीकृत किया गया था। वीडियो साक्ष्य के आधार पर इसमें धारा 103 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है तथा प्राप्त वीडियो एवं साक्ष्यों के अवलोकन से घटना हत्या की पाई गई। प्राप्त वीडियो के आधार पर नामित तीन आरोपी को थानां क्षेत्र के रहिमालन का पुरवा गाँव निवासी कमलेश यादव के 21 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार यादव, विश्वास बहादुर यादव के 45 वर्षीय पुत्र सुरेन्द्र सिंह यादव, राकेश यादव के 23 वर्षीय पुत्र सचिन यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है। शेष प्रकाश में आए आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹15,000/- का इनाम घोषित किया गया है। शेष आरोपियो को शीघ्र गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई की जाएगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

