G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के देवलान में शनिवार की दोपहर जानवरों के लिए चारा लेने गये वृद्ध का शव गांव के समीप स्थित नर्सरी के पास पुलिया के नीचे से पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। जानकारी के अनुसार देवलान गांव निवासी श्रीराम का 60 वर्षीय पुत्र अमृत चन्द्र उर्फ अमृत लाल शनिवार की दोपहर जानवरों के लिए चारा लेने खेत गया था। काफी देर बीतने जाने के बाद जब वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग न लगा। रविवार की सुबह गांव के समीप स्थित नर्सरी पुलिया के नीचे से वृद्ध का शव बरामद हुआ। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्ट मार्टम हाउस में मृतक के पुत्र के अनुसार हो सकता है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से पिता की मौत हो गयी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share