उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर कस्बे के सब्जी मंडी परिसर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़ी धुमधाम मनाया गया। जिसमें पूर्व विधायक भाजपा के वरिष्ठ नेता आदित्य पांडेय के संयोजन में व हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत शाश्वत दास की मौजूदगी में गाजे-बाजे व डीजे की ध्वनि पर निकली विशाल सनातन धर्म यात्रा का कस्बे में लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा कस्बा जहानाबाद के विभिन्न मोहल्लों से भ्रमण करते हुए बस स्टॉप पहुंची ,बस स्टॉप से अमौली होते हुए कौंह गांव स्थित श्री परशुरामेश्वर मंदिर पहुंचकर आयोजित धर्म सभा में परिवर्तित हो गई। रविवार को गाजे-बाजे व डीजे के साथ पूर्व विधायक आदित्य पांडेय के संयोजन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा कस्बा बकेवर से चलकर करीब एक बजे मंडी समिति कोड़ा जहानाबाद पहुंची । जहां पहले से बड़ी तादाद में मौजूद लोगों ने शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शोभा यात्रा में रथ पर सवार भगवान परशुराम की भूमिका में जनपद कानपुर देहात के बिल्हौर निवासी शैलेंद्र द्विवेदी तथा कार में सवार हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत शाश्वत दास जी महाराज व पूर्व विधायक आदित्य पांडेय का लोगों ने माला फूल पहनाकर जोरदार स्वागत किया। मंडी समिति से शोभायात्रा लालूगंज बाजार, रामगंज बाकरगंज, औरंगाबाद, चौक थाना मोड, अंबेडकर नगर, बस स्टाप चौराहा पहुंची। यहां से यात्रा अमौली होते हुए कौंह गांव स्थित श्री परशुरामेश्वर मंदिर पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हो गयी। शोभा यात्रा के दौरान सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु भक्त दोपहिया व चार पहिया वाहनों में सवार होकर जय परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह पर लोगों ने भगवान श्री परशुराम जी की आरती उतार कर पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर शिवगोपाल शुक्ला, पूर्व चेयरमैन हाफिज अनवारुउल हक, मुन्ना तिवारी, चंकी पांडेय, विवेक कुमार उत्तम, अनुराग बाजपेई, करण पांडेय, राजा अग्निहोत्री, शिवकुमार त्रिवेदी, राजेश बाजपेई, नीलू पांडेय, राकेश तिवारी, राहुल तिवारी, धुन्ना चतुर्वेदी, शिम्पू शिवहरे, अभिषेक तिवारी, राजू मिश्रा, रवींद्र त्रिपाठी, संतोष शुक्ला, मनोज शुक्ला, ओमजी अवस्थी, स्वामी श्यामनारायण मिश्रा, कुलदीप तिवारी,रवि दीक्षित,शिवम सिंह, आशुतोष अग्निहोत्री, आदित्य त्रिपाठी, सोमदत्त द्विवेदी, डॉक्टर अशोक दुबे, आदि सहित बड़ी तादाद में लोग सनातन धर्म सभा के साक्षी बने। जहाँ एक भव्य कार्य क्रम में आयोजित भण्डारा में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

