G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विगत पांच दिनो से लापता वृद्ध महिला का शव चांदपुर थाना क्षेत्र के गोहरारी गांव के समीप रोड़ किनारे से ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस ने बरामद करते हुये पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चले कि कानपुर नगर के थाना सजेती गांव मनीहारपुर निवासी दीपचन्द्र की 65 वर्षीय पत्नी सोमवाती जो वृद्ध के साथ-साथ मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल को वह खेतों की तरफ गई थी उसके बाद से लापता हो गयी। काफी देर बीत जाने पर जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनो ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन वृद्ध महिला का कोई पता न चला शनिवार की शाम ग्रामीणो की सूचना पर चांदपुर थाने की पुलिस गोहरारी गांव के समीप रोड़ किनारे वृद्ध महिला का शव बरामद किया। उधर पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए वृद्ध का फोटो वायरल किया। जिसके जरिये जानकारी हुयी। मौके में पहुंचे घर वालों ने मृतिका की पहचान सोमवती के रूप में किया तो पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share