उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में एक मात्र जीवित रहें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में से एक विश्वनाथ खन्ना का शनिवार की रात निधन हो गया। वह 103 वर्ष के थे। और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।स्वंत्रता सेनानी विश्वनाथ खन्ना मलवां विकास खंड के कल्यानपुर गांव के रहने वाले थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। जन प्रतिनिधियों से अन्य परिजनों के लोगों ने श्रद्धाजलि दी। दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाती एडवोकेट सत्यम खन्ना ने बताया कि अंतिम संस्कार गांव के बाहर खेतों में किया जाएगा। प्रशासन की ओर से भी श्रद्धांजलि देने की तैयारी की जा रही है। देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले विश्वनाथ खन्ना के निधन से एक युग का अंत हो गया है। इस दुखद निधन पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक समेत पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र सिंह जीतू, प्रधानाचार्य रणविजय सिंह, समाजसेवी बिनोद विश्वकर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष उदयभान गुप्ता, समिति प्रवक्ता आलोक गौड़, शिवशंकर सिंह ने दुःख प्रकट किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

