उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले की सिराथू तहसील क्षेत्र के लुकिया गांव में स्थित ट्यूबवेल में संदिग्ध अवस्था में आग लगने से ट्यूबबेल के अंदर रखा गेहूं जलकर राख हो गया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के भरेठाबाग गांव निवासी कालका प्रसाद साहू पुत्र विशुन दयाल का लुकिया गांव में खेत व ट्यूबबेल है। कालका प्रसाद ने बताया कि रविवार की दोपहर दो बजे के करीब संदिग्ध अवस्था में ट्यूबबेल में अचानक आग लग गई। आसपास मौजूद लोगो ने देखा तो कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की विभीषिका में ट्यूबवेल के अंदर रखा लगभग 15 कुंतल गेहूं जलकर राख हो गया। पीड़ित कालका प्रसाद ने मामले की सूचना पुलिस व क्षेत्रीय लेखपाल को दी जिसके बाद पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

