G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के बीजेपी जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बारात घर का भूमि पूजन कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण हों व बताया कि 1.17 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह बारात घर केवल एक भवन नहीं बल्कि क्षेत्र की सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और जनसुविधा का प्रतीक बनेगा भारतीय जनता पार्टी की सरकार की प्रथम प्राथमिकता है। कि हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचे और यह परियोजना उसी संकल्प का परिणाम है। अब गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को शादी विवाह जैसे आयोजनों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा यह बारात घर उनकी खुशियों का साक्षी बनेगा और सामाजिक समरसता को और मजबूत करेगा व जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों से अपील की कि इस बारात घर को अपना समझकर इसकी साफ सफाई व देखभाल की जिम्मेदारी लें इस मौके पर कोऑपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी, निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर, जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी,ग्राम प्रधान अवनीश तिवारी, सुनील तिवारी विजय तिवारी सहित सम्मानित कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share