उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के मंझनपुर के चक थाम्भा गाँव में रविवार को एक अत्यंत दुखद हादसा हो गया। जानकारी केअनुसार गाँव में मिट्टी खोदने के दौरान अचानक मिट्टी का टीला भर भराकर गिर पड़ा जिसकी चपेट में आकर नोखे लाल लोधी की पत्नी उत्रा देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इसी हादसे में जीत लाल सरोज की पत्नी जितिया देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज फौजी मौके पर पहुँचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अंतिम संस्कार में भी शामिल होकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने घायल महिला के परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और दोनों प्रभावित परिवारों को यथा संभव आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवारों को शासन-प्रशासन से हर संभव मदद दिलाई जाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रशासन और समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी बात कर सरकारी सहायता दिलाने की प्रक्रिया को तेज कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश लोधी, विजय तिवारी, रतन पहलवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गाँव में इस हादसे के बाद मातम का माहौल है और लोग पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

