उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेम नगर पुलिस चौकी के समीप बाइकों की भिडन्त में एक बाइक सवार दंपति व दो पुत्रियां सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोसाई की सरांय गांव निवासी स्व. प्रमोद कुमार का 36 वर्षीय पुत्र अनिल अपनी 30 वर्षीय पत्नी अलका देवी 8 वर्षीय पुत्री स्नेहा और 2 वर्षीय पुत्री आनबीन को कौशाम्बी जनपद के सैनी से बाइक पर सवार कर अपने घर लौट रहा था। जब उसकी बाइक सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र के प्रेम नगर पुलिस चौकी के समीप पहुंची तभी दूसरा बाइक सवार उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे बाइक रोड पर गिर गई और बाइक पर सवार सभी चारो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

