G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेहालपुर गांव के समीप अचानक सामने आई साइकिल सवार छात्र को बचाने के प्रयास में बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार किसनपुर थानां क्षेत्र के मनीपुर गाँव निवासी बाबू सिंह का 30 वर्षीय पुत्र मुलायम सिंह बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक ख़ागा कोतवाली क्षेत्र के नेहालपुर गाँव के समीप पहुंची तभी अचानक सामने साइकिल सवार छात्रा आ गई। उसको बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रीत होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार मुलायम।सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया।जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए दूसरी सरकारी एंबुलेंस से उसको कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share