उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर पिलही गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जनकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के रामपुर पिलही गांव निवासी स्वर्गीय सुखराम के पुत्र रोहित ने अपने घर के आंगन में सरिया के जाल में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसको फाँसी के फन्दे से लटकता हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना ग्राम प्रधान सचान यादव द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवा कर आवश्यक कार्यवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

