G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन वीआपी रोड पर कलेक्ट गेट के समीप कचहरी से निकल कर रोड किनारे पैदल जा रहे राहगीर से बाइक सवार की भिडन्त हो गई। जिससे बाइक सवार भाई-बहन व राहगीर तीनो घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौरा कला गांव निवासी जगरूप का 40 वर्षीय पुत्र बुदराम सदर कोतवाली क्षेत्र कचहरी कोर्ट में तारीक पर आया था।

वापस घर जाने के लिए जब वह कचहरी से निकल कर रोड पर पहुंचा तभी राधा नगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ला निवासी राजेश का 20 वर्षीय पुत्र शनी अपनी 16 वर्षीय बहन शिवानी को बाइक पर सवार कर आया और बुदराम से टकरा गया। जिससे बाइक चालक शनी व उसकी बहन शिवानी और बुदराम तीनों घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share