Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के चक बैरानापुर गांव में परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के चक बैरानापुर गाँव निवासी राम लाल के 22 वर्षीय पुत्र सन्दीप कुमार को परिजनों ने किसी बात को लेकर डाँट दिया। परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर उसने ज़हरीलां पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए परिजनों से युवक को कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दिया। परिजन जब तक उसको कही लेकर जाते उससे पहले ही उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। साथ आए परिजन मृतक के शव को अपने साथ घर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By