उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी गांव में घर के समीप लगे बेल के पेड़ पर चढ़कर बेल तोड़ते समय किशोर नीचे गिरकर घायल हो गया। हादशे कि जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चूरियांनी गांव निवासी भुनेश का 12 वर्षीय पुत्र नारेंद्र घर के समीप लगे बेल के पेड़ पर चढ़कर बेल तोड़ रहा था। तभी उसका पैर फिसला और वह पेड़ से नीचे गिरकर घायल हो गया। हादशे कि जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सुचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था में किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share