उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात आठ बजे के करीब बिंदकी रोड रेलवे ओवर ब्रिज से उतरते समय बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमे एक के बाद एक चार वाहन आपस मे टकरा गए। हादसा इतना भयावाह था की शीशे के टुकड़े सौ मीटर तक बिखर गए और चीख पुकार मच गई। चौडगरा की ओर से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मारते हुए पहुर की ओर से आ रहा कंटेनर ट्रक सामने से आ रही स्लीपर बस से भिड़ गया। बस के पीछे चल रही ब्रेजा कार भी अनियंत्रित होकर पीछे से बस से टकरा गई। कार में बकेवर थाना क्षेत्र के बकेवर बुजुर्ग निवासी जय गोविंद वर्मा समेत पांच लोग सवार थे। कार सवार ने बताया कि हादसे में एक बच्चा घायल हुआ है, जिसे निजी वाहन से अस्पताल भेजा गया है। टक्कर के बाद कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार में सवार लोग बच गए। अन्य घायलों बाइक सवार बकेवर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर मझिलेगांव निवासी विवेक उम्र 39 वर्ष पुत्र बाबू प्रसाद व उन्नाव के जय राजनगर निवासी अमन द्विवेदी उम्र 34 वर्ष पुत्र विष्णु द्विवेदी रिश्ते में चाचा भतीजे सहित बस सवार रंजीत सिंह उम्र 35 वर्ष पुत्र रमेश निवासी प्रेमनगर थाना सुल्तानपुर घोष, शोभित राज सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र गंगा सागर निवासी कल्याणपुर कानपुर, भारत उम्र 31 वर्ष पुत्र जालिम निवासी गोल कपड़िया ग्वालियर घायल हो गए। एंबुलेंस के माध्यम से सभी को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी भेजा गया जहा गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद विवेक और अमन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए। दुर्घटना से ओवर ब्रिज पर करीब एक किमी लंबा जाम लग गया। सूचना पर सीओ बिंदकी गौरव शर्मा, कल्याणपुर थाना प्रभारी सुमित देव पाण्डेय, औंग थाना प्रभारी दिनेश कुमार शुक्ला, चौडगरा चौकी प्रभारी संजय सिंह परिहार समेत भारी पुलिस बल पहुंचा। मौके से गुजर रहे बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने हादसे की जानकारी ली। दो हाइड्रा लगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया गया जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

