उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरुं थानां क्षेत्र के ऐबापुर गांव के समीप अपने खेत जा रहे किसान को तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक की टक्कर से किसान घायल हो गया हादसे की जानकारी उड़के परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ऐबापुर गाँव निवासी स्व. बिहारी लाल का 65 वर्षीय पुत्र ननका प्रसाद गांव के समीप पैदल अपने खेत जा रहा था। तभी तेज रफ्तार से निकला बाइक सवार उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक की टक्कर से ननका प्रसाद घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

